शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली घटी

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की दिसंबर महीने की बिक्री 3% घटी है।

 

दिसंबर 2013 में 2,97,776 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2014 में कंपनी ने 2,89,244 वाहन बेचे हैं।

बीते दिसंबर में कपनी ने 2,46,233 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2013 में इसने 2,60,645 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 6% की कमी आयी है।

कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 16% बढ़ कर 43,011 रही है, जो दिसंबप 2013 में 37,131 रही थी।

बजाज ऑटो ने दिसंबर 2013 में 1,50,753 वाहनों का निर्यात किया था, जबकि इस बार कंपनी का निर्यात 10% बढ़ कर 1,66,134 रहा है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मामूली कमजोरी का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:03 बजे 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 2452.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख