शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) का तिमाही मुनाफा 26.4% बढ़ा

yes bankयस बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफा अनुमानों से थोड़ा बेहतर रहने के चलते आज इसके शेयर के प्रति बाजार में उत्साह नजर आया और यह लगभग 2% उछल गया।

यस बैंक ने 30 सितंबर 2015 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे में साल-दर-साल 26.4% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह मुनाफा बढ़ कर 610.4 करोड़ रुपये का रहा। इस अवधि में शुद्ध ब्याज आय (NII) यानी ब्याज के रूप में मिली रकम और ब्याज के रूप में खर्च रकम का अंतर 29.5% बढ़ कर 1108.5 करोड़ रुपये हो गया। एनआईआई और मुनाफा दोनों ही बाजार विश्लेषकों के पूर्वानुमानों से कुछ ज्यादा रहे। बैंक के मुनाफे में अच्छा इजाफा शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई), अन्य आय और परिचालन लाभ मजबूत रहने की वजह से हुआ, हालाँकि ऊँचे प्रावधानों और कर लागत का कुछ नकारात्मक असर पड़ा।
बीती तिमाही के दौरान बैंक के अग्रिम (एडवांस) में 29% बढ़ और जमा राशि (डिपॉजिट) में 24% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं संपत्ति गुणवत्ता में कुछ गिरावट आयी है। इसका सकल एनपीए (Gross NPA) तिमाही-दर-तिमाही 0.15% अंक और साल-दर-साल 0.25% अंक बढ़ कर 0.61% हो गया। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) 0.20% रहा। इसमें तिमाही-दर-तिमाही 0.07% अंक और साल-दर-साल 0.11% अंक की बढ़ोतरी हुई।
आज तिमाही नतीजे जारी होने के बाद यस बैंक के शेयरों में तेजी देखी गयी। बीएसई में आज सुबह इसका शेयर 731.00 रुपये पर खुला और एक समय लुढ़क कर 708.65 रुपये पर आ गया था। मगर नतीजों के बाद आयी उछाल से यह बुधवार के मुकाबले 14.20 रुपये या 1.95% की बढ़त के साथ 743.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अक्तूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख