शेयर मंथन में खोजें

ऐस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave) करेगी कनाडा की कंपनी से साझेदारी

ऐस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स (Astra Microwave Products) ने कनाडा की कंपनी यूनिक ब्रॉडबैंड सिस्टम्स (Unique Broadband Systems) के साथ नयी साझेदारी शुरू करने की घोषणा की है।

इसने बताया है कि यह यूनिक ब्रॉडबैंड के साथ यूएचएफ ब्रॉडकास्टिंग, सैटेलाइट अपलिंकिंग और मेडिकल इमेजिंग उत्पादों के लिए एक साझा कंपनी बनाने जा रही है, जिसमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी होगी। इस 50:50 साझेदारी के लिए ऐस्ट्रा ने यूनिक ब्रॉडबैंड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। यह साझा कंपनी भारत और अन्य क्षेत्रीय बाजारों में काम करेगी, जिनमें खास तौर पर दक्षिण एशिया और रूसी संघ के बाजार शामिल हैं।
ऐस्ट्रा माइक्रो के शेयर में आज मजबूती का रुझान बना रहा। बीएसई में इसका शेयर 3.20 रुपये या 2.18% की बढ़त के साथ 149.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख