शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों से पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) का शेयर 13% नीचे

पिपावाव डिफेंस ऐंड ऑफशोर इंजीनियरिंग (Pipavav Defence and Offshore Engineering) ने अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही के दौरान बेहद कमजोर नतीजे पेश किये हैं,

जिसके चलते सोमवार के कारोबार में इसका शेयर पूरे दिन भारी बिकवाली की चपेट में रहा। गौरतलब है कि कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में 293.60 करोड़ रुपये का घाटा उठाया है। साल भर पहले, यानी अक्टूबर-दिसंबर 2014 में इसने 70.46 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। यानी कंपनी का घाटा चौगुना हो गया है। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 261.16 करोड़ रुपये से घट कर 54.99 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह आमदनी में 78.9% की भारी गिरावट आयी है।
कंपनी ने इन नतीजों की घोषणा पिछले हफ्ते शुक्रवार की शाम को की थी। सोमवार को इसका शेयर बीएसई में शुक्रवार के बंद भाव 79.65 की तुलना में 76.30 रुपये पर खुला और उसके बाद लगातार कमजोर बना रहा। इसका दिन का निचला स्तर 68.10 रुपये का रहा। अंत में यह 10.25 रुपये (12.87%) की गिरावट के साथ 69.40 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख