शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन का मुनाफा 11.9% घटा

वित्त वर्ष 2015-2016 की तीसरी तिमाही में ल्युपिन का मुनाफा 11.9%  घट कर 529.75 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 601.45 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 11%बढ़ कर 3,621.14 करोड़ रुपये हो गयी है, जो पिछली तिमाही में 3,261.04 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में कंपनी के शेयर 1,652.10 रुपये पिछली बंदी के मुकाबले शुक्रवार को 1,660.00 रुपये पर खुले। कारोबार समाप्त होने के बाद कंपनी के शेयर 149.35रुपये (9.04%) की बढ़त के साथ 1,801.45रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख