शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite industries) आईसेक के शीर्ष पसंदीदा शेयरों में शुमार

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite industries) को अपने शीर्ष पसंदीदा शेयर की सूची में रखा है। पिडिलाइट की भारत के बढ़ते एडहेसिव और औद्योगिक रसायन बाजार में 70% हिस्सेदारी है।

कंपनी के दो प्रमुख खंड उपभोक्ता और बाजार (सी ऐंड बी) और विशिष्ट औद्योगिक रसायन खंड वित्त वर्ष 2010-15 के दौरान क्रमश: 19% और 13% की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। कंपनी की स्टैंडअलोन आय में सी ऐंड बी खंड का 80% और विशिष्ट औद्योगिक रसायन खंड का 18% योगदान है।ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-18 की ईपीएस पर कंपनी के मार्जिन में 5% अंक की वृद्धि हो सकती है जबकि आय सीएजीआर घट कर 12% रह जाने का अनुमान है। मार्जिन में सुधार और मजबूत प्रतिफल अनुपात कंपनी के मौजूदा मूल्यांकन को न्यायोचित ठहरायेगा। मौजूदा बाजार कीमत इसके शेयर में वित्त वर्ष 2015-17 के अनुमानित ईपीएस पर 40 गुना और वित्त वर्ष 2016-17 के अनुमानित ईपीएस पर 38 गुना पर सौदे हो रहे हैं। ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि अपनी बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखने की कंपनी की क्षमता और कच्चे माल की कम कीमतों के आधार पर यह शेयर पुन: रेटिंग के लिए मजबूत दावेदार है। (शेयरर मंथन, 8 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख