शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने डिविडेंड चोरी में रजिस्ट्रार शेयरप्रो को किया बर्ख़ास्त

एशियन पेंट्स ने अपने रजिस्ट्रार शेयरप्रो सर्विस (इंडिया) (Sharepro service India) को फर्जी अकाउंट बना कर शेयर और डिविडेंड बेचने का मामला सामना आने पर बर्खास्त कर दिया है।

एशियन पेंट्स ने शेयरप्रो के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करायी है। अपनी शिकायत में कंपनी ने कहा है कि फर्जी कागजात की मदद से शेयरप्रो ने अपने ही कर्मचारियों के जाली डिमैट, बैंक और ट्रेडिंग अकाउंट बनाये और शेयर व डिविडेंड हस्तांतरित कर दिये।
कंपनी ने शेयरप्रो के एमडी जीआर राव की गिरफ्तारी की माँग की है। कंपनी ने एफआईआर में ये भी कहा है कि रेखा पारेख नाम की महिला के 71.91 लाख रुपये के 7,330 शेयर और अमरजीत कौर अरोड़ा के 62.30 लाख रुपये के शेयर बिना उनकी अनुमति के बेच दिये गये। सिविल व सेशन कोर्ट ने जीआर राव की प्रारंभिक जमानत याचिका खारिज कर दी है।
एशियन पेंट्स के शेयर में लगभग साढ़े तीन बजे 2.85 रुपये (0.32%) की बढ़त के साथ 896.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। पिछले 52 हफ्तों में इसकी उच्चतम कीमत 924.65 रुपये रही है। (शेयर मंथन, 11 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख