शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी करेगी हरियाणा में निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप ने हैप्पेनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हरियाणा सरकार के साथ दो समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं।

खबरों के अनुसार कंपनी झज्जर में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हब और फुटवियर पार्क विकसित करेगी। आज (सोमवार) सुबह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीएसई में यह शुक्रवार के बंद स्तर 1015.65 रुपये की तुलना में आज सोमवार को 1018.15 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 1026.00 रुपये तक ऊपर गये। लेकिन फिर इसमें गिरावट शुरू हो गयी और यह 1013,00 रुपये के निचले स्तर तक पहुँच गया। दोपहर करीब पौने एक बजे कंपनी के शेयर में 0.65 रुपये (-0.06%) की मामूली गिरावट के साथ 1015.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख