शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा समूह (Mahindra) ने उतारे इक्विपमेंट रेंटल कारोबार में कदम

mahindra group logoऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ट्रिंगो (Trringo) की शुरुआत की है।

इस शुरुआत के साथ कंपनी कृषि उपकरणों को किराये पर देने की सेवा (Agricultural Equipment Rental Service) के क्षेत्र में उतर गयी है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपने एक बयान में बताया है कि ट्रिंगो ट्रैक्टर रेंटल कारोबार में नयी तकनीक लेकर आयेगा और फ्रेंचाइज आधारित मॉडल पर काम करेगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उन किसानों के लिए मददगार साबित होगा जिनके पास इतनी पूँजी नहीं है कि वे खुद अपने उपकरण खरीद सकें। ट्रिंगो किसानों को यह सहूलियत देगा कि वे खेती से जुड़े उपकरण किराये पर लेकर अपने उत्पादन को बढ़ा सकें। कंपनी इस सेवा को इस कारोबारी साल में पाँच राज्यों में आरंभ कर देगी। महिंद्रा समूह ने फिलहाल इस स्टार्ट अप में 10 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनायी है।
बीएसई में आज सोमवार के कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 0.73% गिर कर 1,211 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख