शेयर मंथन में खोजें

प्रॉक्टर और गैम्बल (Procter and Gamble) ने विक्स एक्शन 500 की बिक्री पर लगाई रोक, शेयर में गिरावट

एफएमसीजी फर्म प्रॉक्टर और गैम्बल ने सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की बिक्री पर रोक लगा दी है।

कंपनी ने बाताया सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में जिन निश्चित खुराक संयोजन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, वो सब खुराक संयोजन हमारे उत्पाद 'विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा' में मौजूद है जिसके कारण कंपनी ने इस उत्पाद की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बीएसई में प्रॉक्टर और गैम्बल के शेयर सोमवार के 6128.25 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 6120 रुपये पर खुले। यह शेयर 6120 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर 5975.35 रुपये तक गया। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 128.25 अंक या 2.09% गिरावट के साथ 6000 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख