शेयर मंथन में खोजें

अरबिन्दो फार्मा (Aurobindo Pharma) को आइबैंड्रोनेट सोडियम टैबलेट के लिए यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

अरबिन्दो फार्मा को आइबैंड्रोनेट सोडियम टैबलेट के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है। आइबैंड्रोनेट सोडियम टैबलेट का उपयोग रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव और उपचार के लिए किया जाता है।

इस दवा का बाजार 5.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। बीएसई में अरबिन्दो फार्मा का शेयर 735.10 रुपये के सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 734.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका शेयर 736.90 रुपये के उच्च स्तर और 710.35 रुपये के निचले स्तर तक गया। अपराह्न करीब सवा एक बजे कंपनी के शेयर में 23.65 रुपये (-3.22%) की गिरावट के साथ 711.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख