शेयर मंथन में खोजें

लक्स इंडस्ट्रीज (Lux Industries) ने किया शेयर विभाजन का फैसला, शेयर में 15.24% की जबरदस्त उछाल

लक्स इंडस्ट्रीज ने इक्विटी शेयर उप-विभाजन के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के लिए 12 अप्रैल तय की है।

इस मीटिंग में कंपनी के ज्ञापन के परिवर्तन पर भी विचार किया जाएगा। बीएसई में लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 3002.50 रुपये के मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 3247.50 रुपये पर खुला और 3511.5 रुपये के उच्च स्तर तक गया। अपराह्न लगभग 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 497.50 रुपये (16.57%) की बढ़त के साथ 3500 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 16 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख