शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन बिक्री के लिए स्नैपडील के साथ की साझेदारी

टीवीएस मोटर ने अपने दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन बिक्री के लिए स्नैपडील के साथ साझेदारी की है। कंपनी के 9 दोपहिया उत्पाद अब स्नैपडील पर उपलब्ध रहेंगे।

अब उपभोक्ता घर बैठे स्नैपडील मोटर के मंच पर अपनी पसंद का मॉडल, रंग और डीलरशिप का चुनाव कर सकते हैं।  बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर मंगलवार 285.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 282.55 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 287.55 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 282.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर 2.05 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 283.90 रुपये पर चल रहा है। 24 अगस्त 2015 को यह शेयर 201 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 30 नंवबर 2015 को यह शेयर 309.30 रुपये तक ऊपर चढ़ा था, यह इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 292.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 282 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख