शेयर मंथन में खोजें

डेन नेटवर्क (Den Network) बेचेगा स्टार डेन (Star Den) में हिस्सेदारी, शेयर 15.20% उछले

डेन नेटवर्क ने स्टार इंडिया के साथ शेयर खरीद समझौता (Share Purchase Agreement) में प्रवेश किया है। कंपनी ने स्टार डेन में अपनी 50% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

इस हिस्सेदारी की कीमत 40.3 करोड़ रुपये है। बीएसई में डेन नेटवर्क का शेयर मंगलवार के बंद स्तर 82.90 रुपये की तुलना में आज बुधवार को 83.75 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 99.20 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 83.10 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 12.60 या 15.20% की जबरदस्त बढ़त के साथ 95.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख