शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को एमएमआरडीए (MMRDA) से मिला ठेका, शेयर में बढ़त

टाटा मोटर्स को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से 25 हाइब्रिड बस की आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी को इन बसों के साथ सबसे बड़ा एकल क्रम में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के लिए सम्मानित किया है।एमएमआरडीए मुंबई में आने वाले एक साल में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को सियान, बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन से जोड़ेगी। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार 359.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरूवार को 366.05 रुपये पर खुले। यह शेयर 369.45 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 363 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.02 बजे कंपनी के शेयर 4.80 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 364.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख