शेयर मंथन में खोजें

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को मिला 246.88 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर उछला

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को 246.88 करोड़ रुपये का एक ठेका (ऑर्डर) मिला है।

कंपनी को ओएनजीसी (ONGC) में 5 साल की अवधि के लिए चार उत्पादन प्रतिष्ठानों के लिए गैस निर्जलीकरण प्रणाली (डिहाइड्रेशन सिस्टम) की स्थापना के लिए ठेका दिया गया है। कंपनी के आकार के लिहाज से उसके लिए यह एक बड़ा ठेका है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 372.88 करोड़ रुपये का है।
बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज के शेयर 127.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 131.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 148.30 रुपये ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 131.60 तक गया। अंत में यह शेयर 9.80 रुपये या 7.67% की बढ़त के साथ 137.50 रुपये पर बंद हुआ। 19 नंवबर 2015 को यह शेयर 215.7 रुपये तक ऊपर चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 45 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख