शेयर मंथन में खोजें

ऑर्किड फार्मा (Orchid Pharma) को मिली रासागिलाइन जेनेरिक फॉर्म्यूलेशन की मंजूरी

ऑर्किड फार्मा (Orchid Pharma) ने बताया है कि कंपनी को रासागिलाइन जेनेरिक फॉर्म्यूलेशन (Rasagiline Generic Formulation) के लिए यूएसएफडीए (UDFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

इस सूचना के बाद कंपनी के शेयरों में 12% की जबरदस्त उछाल आयी है। बीएसई में ऑर्किड फार्मा का शेयर 37.35 रुपये के बुधवार के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 38.30 रुपये पर खुला। दोपहर 1 बजे तक कंपनी के शेयर भाव लगभग सामान्य रहे, फिर इसमें बढ़त शुरू हुई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर भाव 42.70 रुपये के उच्च स्तर तक गये। हालाँकि कारोबार समाप्ति के वक्त कंपनी के शेयर में 4.25 रुपये (11.38%) की बढ़त के साथ 41.60 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 17 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख