शेयर मंथन में खोजें

यिप्पी नूडल्स (Yippee Noodles) की बिक्री बढ़ी, आईटीसी (ITC) का शेयर मजबूत

यिप्पी नूडल्स (Yippee Noodles) की बिक्री बढ़ने और इसकी बाजार हिस्सेदारी सुधरने की खबर के बीच आज आईटीसी (ITC) के शेयर में मजबूती दिख रही है।

रविवार को एक समाचार एजेंसी ने आईटीसी (ITC) के कार्यकारी निदेशक संजीव पुरी के हवाले से खबर दी थी कि यिप्पी नूडल्स की बाजार हिस्सेदारी बढ़ कर 30-40% तक हो गयी है, जबकि मैग्गी विवाद सामने आने के समय यह गिर कर 20% रह गयी थी।
आईटीसी का शेयर बीएसई में शुक्रवार के बंद स्तर 325.00 रुपये के मुकाबले आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 326.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान करीब दस बजे यह 336 रुपये के उच्च स्तर तक गया। दोपहर तीन बजे यह शेयर 7.05 रुपये (2.17%) की बढ़त के साथ 332.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख