शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 1045 करोड़ रुपये का ऑर्डर

राजेश एक्सपोर्ट्स को सिंगापुर से सोने और हीरों के डिजाइनर रेंज गहनों के निर्यात का ऑर्डर मिला है।

इस ऑर्डर की कीमत 1045 करोड़ रुपये है। इस ऑर्डर की 31 मई 2016 तक पूरी होने की संभावना है। यह ऑर्डर कंपनी के बंगलुरु स्थित उत्पादन कारखाने से किया जाएगा। बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर सोमवार 610.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 613.95 रुपये पर खुले। यह शेयर 623.95 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 603.10 रुपये तक नीचे गया। पूर्वाह्न करीब 11.42 बजे कंपनी के शेयर 4.25 रुपये या 0.70% की बढ़त के साथ 614.40 रुपये पर चल रहा है। 18 फरवरी 2016 को यह शेयर 745.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा था, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 181 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख