शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotorCorp.) के कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotorCorp.) के गुड़गांव प्लांट के कर्मियों ने वेतन भुगतान मामले में विरोध प्रदर्शन किया।

उनकी मांग है कि लंबित बकाये वेतन का जल्द से जल्द हल निकले। हीरो मोटोकॉर्प गुड़गांव वर्कर यूनियन के सदस्यों की कंपनी प्रबंधन से बातचीत भी बेनतीजा रही।
बीएसई में हीरो मोटरकॉर्प का शेयर सोमवार को 2802.75 रुपये पर बंद होकर आज मंगलवार को कमजोरी के साथ 2780.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान ही यह 2754.50 के निचले स्तर तक गिर गया। करीब पौने 11 बजे इसमें बढ़त का दौर शुरु हुआ और करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर लाल रेखा से ऊपर 2815.95 रुपये के स्तर पर पहुँच गया। कारोबार के आखिर एक घंटे में कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आयी और इसमें 84.25 रुपये (3.01%) की बढ़त के साथ 2887.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख