शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) बेचेगी स्कॉटलैंड में अपने दो संयंत्र

टाटा स्टील (Tata Steel) ने स्कॉटलैंड में अपने दो इस्पात संयंत्र (Steel Plant) वहाँ की सरकार को बेचने का फैसला किया है।

स्कॉटलैंड सरकार बाद में इन संयंत्रों को धातु क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समूह लिबर्टी हाउस को बेच देगी। दूसरी ओर टाटा स्टील ग्लास्गो के दक्षिण में स्थित मदरवैल और कैंबसलैंग में स्थित प्लेट मिलें खरीदेगी। टाटा स्टील पर इस समय लागत घटाने का दबाव है, क्योंकि यूरोप में इस्पात की कीमतें लगातार घट रही हैं। कंपनी ने फरवरी में ही संकेत दिया था कि वह ब्रिटेन में 1000 से अधिक कर्मचारियों की छँटनी करने जा रही है।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर बुधवार 23 मार्च को 7.15 रुपये (2.31%) की मजबूती के साथ 316.6 रुपये पर बंद हुआ था। यह 6 मई 2015 को 384.2 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँचा था। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का निचला स्तर 29 सितंबर 2015 को 200 रुपये था। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख