शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने खरीदी टेक्निको एग्री साइंसेज

आईटीसी (ITC) ने ऑस्ट्रेलिया की टेक्निको पीटीवाई (Technico Pty) की भारत स्थित सहायक कंपनी टेक्निको एग्री साइंसेज (Technico Agri Sciences) को खरीदने का ऐलान किया है।

आईटीसी ने टेक्निको एग्री साइंसेज की पूरी इक्विटी हिस्सेदारी 121 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इस सौदे के तहत टेक्निको एग्री साइंसेज अब आईटीसी की सहायक कंपनी बन गयी है। यह अधिग्रहण 22 मार्च को पूरा हुआ है। बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार 23 मार्च को 0.70 रुपये (0.22%) की मामूली बढ़त के साथ 324.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले वर्ष 26 अक्तूबर को 52 हफ्तों के उच्च स्तर 359.75 रुपये पर था, जबकि इसी अवधि में निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 268 रुपये था। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख