शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला 153.99 करोड़ रुपये का ठेका

इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी को 153.99 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से गुजरात में 765 केवी ट्रासमिशन लान के काम के लिये दिया गया है। इस काम में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर से जुड़े 765 केवी भुज-बनासकांठा ट्रासमिशन लाइन के लिए आपूर्ति अनुबंध भी शामिल है। इस परियोजना के पूरे होने की अवधि 24 महीने हैं। कंपनी को यह ठेका अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत मिला है। बीएसई में आईएल ऐंड एफएस इंजीनियरिंग का शेयर बुधवार 26 मार्च को 0.85 रुपये या 1.93% की बढ़त के साथ 44.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार दौरान यह शेयर 45 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 43.90 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख