शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) करेगी सहायक कंपनियों का विलय, शेयर चढ़ा

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) के निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियों का प्रेस्टीज एस्टेट्स के साथ विलय का निर्णय लिया गया।

इस निर्णय से डाउनहिल हॉलिडे रिसोर्ट्स, फुटहिल्स रिसॉर्ट्स, पेन्नार होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स और वलदल स्टेंट आउटसोर्सिंग सोल्यूशन्स का कंपनी में विलय होगा। इसके साथ ही कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में प्रेस्टीज एस्टेट्स का शेयर सोमवार को 154.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 153.00 पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार से ही कंपनी के शेयर में बढ़त जारी है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 6.20 (4.03%) की बढ़त के साथ 160.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख