शेयर मंथन में खोजें

एक्सेल इंडस्ट्रीज (Excel Industries) करेगी शेयरों की वापस खरीद (Buyback), शेयर उछला

एक्सेल इंडस्ट्रीज (Excel Industries) के निदेशक मंडल की कल सोमवार को बैठक हुई।

बैठक में 5 रुपये प्रति पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) का निर्णय लिया गया है, जिन्हें अधिकतम 275 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर खरीदा जायेगा। कुल 11,50,000 इक्विटी शेयरों को 18 करोड़ रुपये में मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों/लाभकारी मालिकों और खुला बाजार खरीद के जरीये खरीदा जायेगा। इसके साथ ही कंपनी के शेयर में उछाल आयी है।
बीएसई में एक्सेल इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 201.20 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज मंगलवार को मजबूती के साथ 209.20 पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही इसमें बढ़त का दौर जारी है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 30.80 (15.31%) की बढ़त के साथ 232.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख