शेयर मंथन में खोजें

भारत सरकार करेगी विजया बैंक (Vijaya Bank) में निवेश

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने बताया है कि कल मंगलवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में केन्द्र सरकार के निवेश को मंजूरी दे दी गयी है।

केन्द्र सरकार बैंक में इक्विटी के तरजीही आवंटन के जरिये 220 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में विजया बैंक का शेयर मंगलवार को 30.85 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 31.40 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा के ऊपर है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 0.15 (0.49%) की बढ़त के साथ 31.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख