शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस (IL&FS) करेगी डिबेंचरों का आवंटन, शेयर मजबूत

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) के निदेशक मंडल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।

निजी आवंटन (प्राइवेट प्लेसमेंट) के आधार पर जारी किये जा रहे 10 लाख रुपये अंकित मूल्य वाले इन 4,250 अपरिवर्तनीय डिबेंचरों के जरिये कुल 425 करोड़ रुपये की राशि जुटायी जा रही है। ये डिबेंचर सूचीबद्ध और विमोच्य (रीडिमेबल) होंगे और इनकी रेटिंग करायी गयी है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स का शेयर बुधवार के 68.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 70.45 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 73.95 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 3.30 (4.81%) की बढ़त के साथ 71.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख