शेयर मंथन में खोजें

स्वास्थ्य चेतावनी के नये नियम के कारण सिगरेट बनाने वाली कंपनियों ने रोका उत्पादन

1 अप्रैल से धुम्रपान संबंधित वस्तुओं की पैकेजिंग पर 85% स्वास्थ्य चेतावनी के नियम के प्रभाव में आने से सिगरेट बनाने वाली कंपनियों ने अपनी फैक्ट्रियाँ और सिगरेट का उत्पादन रोकने का निर्णय किया है।

इसके बाद इन कंपनियों के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर सोमवार के बंद स्तर 330.95 रुपये की तुलना में आज मंगलवार को कमजोरी को साथ 329.00 रुपये और वीएसटी इंटस्ट्रीज का शेयर 1,588.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 1,585 रुपये पर खुला है। केवल गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर में कल आयी 49.65 रुपये की भारी गिरावट के बाद आज हल्की बढ़त हुई है और यह 1,143.05 के बंद स्तर की तुलना में 1,145.00 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख