शेयर मंथन में खोजें

बीएचईल (BHEL) को 877 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 में बीएचईल को 877 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,419 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय 13.71% घट कर 26,702 करोड़ हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 30,947 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि कंपनी का ऑर्डर प्रवाह पिछले साल के 30,814 करोड़ रुपये के मुकाबले 41.9% बढ़ कर 43,727 करोड़ हो गया है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर बुधवार 114 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 115 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 121.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 112.75 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.03 बजे कंपनी के शेयर 6.50 रुपये या 5.70% की बढ़त के साथ 120.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 27,902.64 करोड़ रुपये है। वतर्मान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख