शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने किया स्टारवुड होटल्स के साथ साझेदारी का नवीनीकरण

आईटीसी (ITC) और स्टारवुड होटल्स ऐंड रिजॉर्ट ने अपनी मौजूदा साझेदारी को बढ़ाने के लिए समझौता किया है।

इस साझेदारी में 11 आईटीसी लग्जरी क्लेक्शन होटल्स और शेराटन ब्रांड नाम के अंतर्गत एक होटल शामिल है। अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों कंपनियों ने भारत में दि लग्जरी कलेक्शन होटल्स नाम से 3 नये होटलों की शुरुआत करने की भी घोषणा की।
बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार को 326.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 328.40 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद कारोबार की शुरुआत में ही यह लाल रेखा से नीचे चला गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 6.50 रुपये (1.99%) की गिरावट के साथ 319.60 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 7 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख