शेयर मंथन में खोजें

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) को मिले 983 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर मजबूत

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) को कुल 983.69 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके नहर बनाने के लिए मिले हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में केएनआर कंस्ट्रक्शन का शेयर बुधवार को 503.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 506.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह लाल रेखा से नीचे जाने के साथ ही करीब सवा दस बजे 494.25 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया और करीब तीन बजे इसमें बढ़त शुरू हुई। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 18.50 रुपये (3.67%) की बढ़त के साथ 522.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 7 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख