शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहायक कंपनी वापस बुलायेगी 36,000 से अधिक गाड़ियाँ

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर चीन में अपनी 36,000 से अधिक गाड़ियाँ वापस मंगायेगी।

जेगुआर एक्सजे और एक्सएफ मॉडल की इन गाड़ियों के इंजन में गड़बड़ी पायी गयी है। इन गाड़ियों का उत्पादन 29 मार्च 2012 से 6 अक्टूबर 2015 के बीच हुआ था।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 372.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 373.25 रुपये खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब साढ़े 9 बजे यह 4.70 रुपये (1.26%) की बढ़त के साथ 376.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख