शेयर मंथन में खोजें

रूपा (Rupa) की सहायक कंपनी को मिला फ्रेंच कनेक्शन से लाइसेंस, शेयर उछला

रूपा (Rupa) की सहायक कंपनी ओबान फैशंस ने फ्रैंच कनेक्शन के साथ एक निश्चित लाइसेंस समझौता किया है।

इस समझौते के तहत ओबान फैशंस को भारत में ब्रांड नाम एफसीयूके के अंतर्गत इनरवियर बनाने, विपणन और बेचने का विशेष लाइनेंस मिला है। इसके बाद रूपा के शेयर भाव में 20% की जबरदस्त उछाल आयी है। इसके अलावा आज दूसरी टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। जिनमें लक्स इंडस्ट्रीज 74.50 की बढ़त के साथ 3,554 रुपये, पेज इंडस्ट्रीज 66.80 रुपय की बढ़त के साथ 12,900 रुपये और लवेबल लिंज्री 13.30 की बढ़त के साथ 246.80 रुपये पर चल रहे हैं।
बीएसई में रूपा का शेयर शुक्रवार के 274.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 314.50 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयर में 54.90 रुपये (20%) की जबरदस्त बढ़त के साथ 329.40 रुपये पर सौदे रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख