शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोर्ट्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 11% बढ़ी, शेयर में 2.63% की बढ़त

मार्च में टाटा मोटर्स ग्रुप की वैश्विक बिक्री पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ कर 118,750 हो गयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की संचयी बिक्री भी बढ़ 10,66,254 हो गयी है। जो पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा है। कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री में भी 18% का इजाफा हुआ है और यह 45,235 हो गयी है। संचयी व्यावसायिक वहानों की बिक्री 4% बढ़ कर 391,629 हो गयी है। यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री पिछले साल यानी मार्च 2015 से 8% बढ़ कर 73,515 हो गयी है। यात्री वाहनों की संचयी बिक्री में 11% की वृद्धि हुयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार 372.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 373.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 382.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 373.25 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयर 9.80 रुपये या 2.63% की बढ़त के साथ 382.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख