शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने किये प्रबंधन में बड़े बदलाव

खबरों के अनुसार आईटीसी (ITC) ने अपने प्रबंधन में कई बदलाव किये हैं। कंपनी ने हेमंत मलिक की जगह संदीप कौल को सिगरेट व्यापार का मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया है।

हेमंत मलिक अब एफएमसीजी व्यापार विपणन और वितरण के प्रमुख होंगे। इसके अलावा पर्सनल केयर व्यापार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में समीर सतपति, संदीप कौल की जगह लेंगे।
बीएसई में आईटीसी का शेयर कल बुधवार को 2.57% की बढ़त के साथ 330.95 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 26 अक्टूबर 2015 को 359.75 रुपये और निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 268.00 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख