शेयर मंथन में खोजें

ब्लू डार्ट (Blue Dart) का लाभ 31.71% बढ़ा, आय में 10% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में लॉजिस्टिक्स प्रमुख ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का लाभ 31.71% बढ़ कर 40.49 करोड़ हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को लाभ 30.74 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का लाभ लागत दक्षता उपायों और ऑनलाइन खुदरा बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने के कारण हुआ है। कंपनी आय में पिछले के मुकाबले 571.01 करोड़ के मुकाबले 10% बढ़ कर 629.74 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का लाभ 126.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.19% बढ़ कर 189.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 12.57% बढ़ कर 2,553.86 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ब्लू डार्ट के शेयर बुधवार 13 अप्रैल को 73.95 रुपये या 1.17% की बढ़त के साथ 6,374.75 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 6,419.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 6,340 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 15,127.28 करोड़ रुपये है। वर्तमान यह शेयर 200 डीएम के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख