शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) अभी और बंद रखेगी सिगरेट फैक्ट्रियाँ

आईटीसी (ITC) ने कहा है कि कंपनी तब तक अपनी सिगरेट फैक्ट्रियाँ बंद रखेगी जब तक सिगरेट के पैकेट पर स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी के नियम पर कोई स्पष्टता नहीं आ जाती।

कंपनी ने धुम्रपान की वस्तुओं के पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी को 20% से बढ़ा कर 85% किये जाने से सरकार और सिगरेट कंपनियों के बीच पैदा हुए विरोधाभास का भी जिक्र किया। इस समय भारत में सिगरेट का उद्योग 6.66 खरब रुपये का है।
बीएसई में बुधवार को आईटीसी का शेयर 2.57% की बढ़त के साथ 330.95 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 332.25 रुपये और निचला स्तर 323.90 रुपये रहा था। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 26 अक्टूबर 2015 को 359.75 रुपये और निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 268.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख