शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, जेपी एसोसिएट्स, इंडियन ऑयल, आईटीसी, मांइडट्री, एलआईसी हाउसिंग, वोल्टास, यश पेपर्स, एल्कम लैब्स और ट्राइजिन टेक्नोलोजी

आज सोमवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी, उनमें टीसीएस, जेपी एसोसिएट्स, इंडियन ऑयल, आईटीसी, मांइडट्री, एलआईसी हाउसिंग, वोल्टास, यश पेपर्स, एल्कम लैब्स और ट्रीजिन टेक्नोलोजी शामिल हैं।

जेपी एसोसिएट्स : कंपनी अपने व्यापार का पुनर्गठन करने के लिए एक सलाहकार रखेगी।
टीसीएस : टीसीएस के वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की कमायी और लाभ का परिणाम आज आयेगा।
इंडियन ऑयल : इंडियन ऑयल ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय कंपनी बांग्लादेश पैट्रोलियम के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।
आईटीसी : आईटीसी स्वास्थ्य चेतावनी विवाद के बीच आईटीसी अपना सिगरेट उत्पाद फिर से शुरू करेगी।
माइंडट्री : कंपनी के वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की कमायी और लाभ का परिणाम आज आयेगा।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस : कंपनी के वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की कमायी और लाभ का परिणाम आज आयेगा।
एल्कम लैब्स : कंपनी पर जर्मन नियामक ने हेरफेर परीक्षण डेटा का आरोप लगाया है।
ट्राइजिन टेक्नोलोजी : कंपनी ने घोषणा की है कि इसने एयरोनॉटिक्स के साथ अंतिम परिचालन चरण (एफ ओ सी) में प्रवेश किया है।
वोल्टास : अधिक गर्मी पड़ने से कंपनी के एसी की बिक्री में बढ़त हुई है।
यश पेपर्स : कंपनी ने अंडे की ट्रे के उत्पादन वाला संयंत्र शुरू किया है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख