शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का लाभ 18.46% बढ़ा, आय में 14.44% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का लाभ 18.46% बढ़ कर 448.01 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 378.18 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय भी 2,860.59 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.44% बढ़ कर 3,273.94 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 1,386.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.81% बढ़ कर 1,660.79 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय भी 15.62% बढ़ कर 12,485.45 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 10,798.65 करोड़ रुपये रही थी। बीएसी में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बुधवार 480.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 482.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 490 रुपये तक ऊपर चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 479.70 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3 बजे कंपनी के शेयर 2.70 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 483.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख