शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) का लाभ 5.24% बढ़ा, आय में 3.96% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में टीसीएस का लाभ 5.24% बढ़ कर 6,423.12 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6,102.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि के दौरान कंपनी कुल आय पिछले साल 27,364.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.96% बढ़ कर 28,448.61 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो टीसीएस का लाभ 22.36% बढ़ कर 24,291.82 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी को 19,852.18 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय पिछले साल 94,648.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.7% बढ़ कर 108,646.21 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टीसीएस के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ 2,449 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,553.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,449 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 0.75 रुपये या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 2,522.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख