शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट तीन हफ्तों तक रहेगा बंद

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने एक क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट को रखरखाव और निरीक्षण के लिए 1 मई 2016 से 3 हफ्तों के लिए बंद रखेगी।

जामनगर रिफाइनरी कॉमप्लेक्स में कंपनी के अन्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट जिनमें सभी माध्यमिक प्रोसेसिंग यूनिट शामिल है, उनका परिचालन जारी रहेगा। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को 3.70 रुपये या 0.35% की गिरावट के साथ 1,061.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,065.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,055 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 1,089.50 रुपये रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 819 रुपये था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 344,046.96 करोड़ रुपये है। वतर्मान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख