शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का लाभ 15.9% बढ़ा, आय 8.9% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का लाभ 15.9% बढ़ कर 7,398 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6,381 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 70,863 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.9% घट कर 64,569 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का ईपीएस 15.8% बढ़ कर 25.1 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी लाभ 17.2% बढ़ कर 27,630 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी को 23,566 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी 23.8% घट कर 296,091 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 388,494 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने पर किया था। बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हल्की बढ़त के साथ 1041 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,047.75 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1030.50 रुपये तक फिसला। अंत में यह 2.15 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 1,038.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख