शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिए जुटायेगी 300 करोड़ रुपये

टाटा मोटर्स अपनी विस्तार योजना को पूरा करने के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

पिछले साल मई में विस्तार योजना को पूरा करने के लिए कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर से 4,400 करोड़ रुपये जुटाये थे। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करना कंपनी के फंड जुटाने की योजना का हिस्सा है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार को सपाट 411.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 419.90 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 408.30 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 5.50 रुपये या 1.34% की बढ़त के साथ 416.95 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 266 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 534 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख