शेयर मंथन में खोजें

मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में 9.62% की बढ़त

दवा कंपनी मार्कसंस फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मेटफॉरमिन हाइड्रोक्लोराइड विस्तारित रिलीज़ दवा की बिक्री और उत्पादन की मंजूरी मिल गयी है।

यह अनुमोदित एएनडीए (ANDA) ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब्ब के ग्लुकोफेज एक्सआर विस्तारित रिलीज़ दवा 500 एमजी और 750 एमजी के बराबर है। मेटफॉरमिन हाइड्रोक्लोराइड ईआर एक एंटी- हाइपरग्लाइसेमिक दवा है जिसका उपयोग टाइप- मधुमेह के रोगियों में ग्लाइसेमिक को रोकने के लिए किया जाता है। बीएसई में मार्कसंस फार्मा के शेयर शुक्रवार 45.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 45.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 51.70 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 45.20 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.27 बजे कंपनी के शेयर 4.40 रुपये या 9.62% की बढ़त के साथ 50.15 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 33.45 रुपये रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 115 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 02 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख