शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors)की अप्रैल में बिक्री 9.9% बढ़ी, शेयर में बढ़त

अप्रैल में टाटा मोटर्स की बिक्री 9.9% बढ़ कर 39,763 हो गयी है।

पिछले साल यानी अप्रैल 2015 में कंपनी ने 36,190 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री में 11% वृद्धि हुयी है और यह 35,978 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 32,404 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की यात्री वहानों की बिक्री 7.9% बढ़ कर 11,161 हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल यानी अप्रैल 2015 में 10,341 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं घरेलू बाजार में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 13.3% बढ़ कर 25,138 हो गयी है। हल्के वाहनों की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले इन वाहनों की बिक्री में 13.3% का इजाफा हुआ है। एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री भी 13.3% बढ़ कर 12,722 हो गयी है। हालाँकी कंपनी की निर्यात बिक्री सपाट 3,785 रही है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की थी। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 411.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 421.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 410.60 रुपये तक फिसला। पूर्वह्न करीब 11.05 बजे 8.90 रुपये या 2.19% की बढ़त के साथ 416.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख