शेयर मंथन में खोजें

इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना (Intellect Design Arena) ने किये 1,16,700 शेयर आवंटित

इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना (Intellect Design Arena) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में 1,16,700 शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी इन शेयरों को 30.52 रुपये से 97.75 रुपये तक अलग-अलग मूल्यों पर एसोसिएट (कर्मचारी) स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित करेगी।
बीएसई में इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना का शेयर मंगलवार के 224.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 223.50 रुपये पर खुला है। 11 बजे तक के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 227.50 रुपये और निचला स्तर 215.50 रुपये रहा है। करीब 11 बजे इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना का शेयर 5.00 रुपये (2.23%) की गिरावट के साथ 219.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख