शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने की रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड की शुरुआत

ऐक्सिस बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में एनआरओ ग्राहकों के लिए रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड की शुरुआत की है।

बैंक ने एनआरओ वर्ग के लिए रुपे क्लासिक और रुपे प्लैटिनम दो वेरिएंट में कार्ड की शुरुआत की है। यह कार्ड 2,00,000 रुपये के बीमा को कवर करता है और भारत भर में 31 एयरपोर्ट में लाउंज में पहँच और आईआरसीटीसी बुकिंग पर कैश बैक की सुविधा देगा। बीएसई में ऐक्सिस बैंक के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 466.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 469.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 460.25 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 7.80 रुपये या 1.66% की गिरावट के साथ 461.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख