शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) शुरु करेगी 85% स्वास्थ्य चेतावनी वाले सिगरेट पैकेटों का उत्पादन

आईटीसी (ITC) ने कहा है कि कंपनी अपनी सिगरेट फैक्ट्रियों में सिगरेट के उन नये पैकेटों का उत्पादन शुरु करेगी, जिनके 85% हिस्से पर स्वास्थ्य चेतावनी होगी।

इसके अलावा बाकि बचा 15% हिस्सा ब्रांडिंग, छपाई और अन्य विवरण के लिए होगा। आईटीसी ने सरकार के 85% स्वास्थ्य चेतावनी वाले सिगरेट पैकेट के फैसले पर कोई सप्ष्टता न होने के कारण अपनी सिगरेट फैक्ट्रियाँ बंद कर दी थीं।
बीएसई में आईटीसी का शेयर शुक्रवार के 317.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 321.90 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 6.40 रुपये या 2.02% की बढ़त के साथ 323.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 359.75 रुपये और निचला स्तर 268.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख