शेयर मंथन में खोजें

इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) ने किया दूसरे चरण की पूँजीगत खर्च योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की घोषणा

इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने चरण 2 की पूँजीगत खर्च योजना के लिए 300 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है।

पहले चरण की पूँजीगत खर्च योजना के लिए निदेशक मंडल ने 24 अक्टूबर 2015 को 175 करोड़ रुपये को मंजूरी दी थी।
बीएसई में इंडो काउंट इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 981.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,000.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 23.65 रुपये या 2.40% की बढ़त के साथ 1,005.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 7 दिनों की अवधि में देखें तो कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,081.70 रुपये और निचला स्तर 939.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख