शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 5% बढ़ी

अप्रैल में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 5% 81,333 हो गयी है। पिछले साल यानी अप्रैल 2015 में कंपनी ने 77,701 वाहनों की बिक्री की थी।

यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री भी 1% बढ़ कर 51,749 यूनिट हो गयी है। अप्रैल 2015 में कंपनी ने 51.021 यात्री वाहनों की बिक्री की थी। वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 11% बढ़ कर 29,584 यूनिट हो गयी है। लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 0.65% का इजाफा हुआ है और यह 40,933 हो गयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर मंगलवार 388.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 386 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 9.41 बजे कंपनी के शेयर 6.50 रुपये या 1.67% की गिरावट के साथ 382.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख